बज्जू: पंचायती राज चुनाव में सभी वार्डों में प्रत्याशी उतारेगी आरएलपी पार्टी, बज्जू में हुई संगठन की बैठक
Bajju, Bikaner | Oct 2, 2026 राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की संगठनात्मक बैठक मंगलवार दोपहर बज्जू में हुई। इसमें आगामी पंचायती राज चुनाव और संगठन मजबूती पर मंथन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आरएलपी आगामी पंचायती राज चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी और क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में मजबूत कार्यकर्ता को प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारेगी।