मुंगेर: सावन की तीसरी सोमवारी पर कच्ची कांवरिया पथ पर उमड़ा जनसैलाब
Munger, Munger | Aug 17, 2026 विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के सावन की तीसरी सोमवारी पर मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ पर कांवरियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। रिमझिम बारिश के बीच हजारों कांवरिया बोल बम के जयघोष के साथ लगातार बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ते नजर आए। बारिश के बावजूद कांवरियों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। कांवरियों ने मुंगेर जिला प्रशासन की ओर से कच्ची कांवरिया पथ पर की गई व्यवस्थाओ