जगाधरी: नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला फर्कपुर थाने में दर्ज
व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिक बेटी के साथ एक युवक के द्वारा छेड़छाड़ की गई। जब उसने उसका विरोध किया तो उसने उसे जांच से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद उसने यह बात परिवार को बताई जिस पर परिवार ने इसकी शिकायत बुधवार को थाने में दी। जिस पर वीरवार को पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई को शुरू किया है।