बुधवार की रात को 17 वर्षीय नाबालिक लड़की बिना बताए घर से कहीं चली गई है। जिसके बाद उसके भाई ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की मगर कहीं भी उसका कोई सुराग नहीं लग रहा। जिसके बाद वीरवार को उसने इसकी लिखित शिकायत पुलिस को दी है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।