झांसी: रात में बॉयफ्रेंड से बात करते पकड़ी गई पत्नी को पति ने पीटा, पत्नी ने खाया जहर, झांसी मेडिकल में उपचार के दौरान हुई मौत
शिवपुरी में फोन पर बातचीत को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हुई। पति ने पत्नी राखी को आधी रात मोबाइल पर बात करते हुए पकड़ लिया। राखी ने पति रामकुमार को अपने प्रेम संबंध के बारे में बताया। ये सुनते ही पति रामकुमार ने राखी को बेल्टों से पीटा। इसके बाद अगले दिन राखी ने जहर खा लिया परिजन उसे झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां पर शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।