भीलवाड़ा: ट्रांसफोरमेटिव ट्यूजडे अभियान के तहत भीलवाड़ा जिले के लगभग 40 विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
भीलवाड़ा। माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भीलवाड़ा श्री अभय जैन के निर्देशन में आज दिनांक 04 अगस्त 2026 को ट्रांसफोरमेटिव ट्यूजडे अभियान के अंतर्गत भीलवाड़ा न्याय क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में व्यापक विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।