मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित "जनजाति गौरव सप्ताह" समारोह में देश-विदेश में अपनी प्रतिभा, कौशल और उपलब्धियों से मध्यप्रदेश को गौरवान्वित करने वाली जनजातीय प्रतिभाओं को सम्मानित किया।