उचेहरा: 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 3 वर्षीय मासूम को पुलिस ने परिजनों से मिलाया
उचेहरा। उचेहरा में राह भटककर अस्पताल पहुंची एक 3 वर्षीय मासूम बच्ची को पुलिस ने लगभग 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया।जानकारी के अनुसार, मासूम बच्ची रोते हुए अकेली उचेहरा अस्पताल पहुंच गई थी। बच्ची को अकेला देखकर स्थानीय दुकानदारों ने उसे अपनी दुकान में सुरक्षित बैठाया था।