सेवा संकल्प अभियान के तहत 60 छात्र-छात्राओं को दिया कॅरियर मार्गदर्शन
--
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के मार्गदर्शन में जिला रोजगार कार्यालय टीकमगढ़ द्वारा पीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल अनंतपुरा में कॅरियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया।
जिला रोजगार अधिकारी श्री विजय प्रताप सिंह के निर्देशन में आयोजित शिविर में विषय विशेषज्ञ काउंसलर श्री भरतजी त्रिपाठी एवं श्री इरफान अहमद द्वारा संस्था के 60 छात्र-छात्राओं को कॅरियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को उनकी रुचि, योग्यता एवं भविष्य की संभावनाओं के अनुरूप कॅरियर विकल्पों के संबंध में जानकारी दी तथा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों से अवगत कराया।
शिविर में पीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल अनंतपुरा के प्राचार्य श्री संजय पाठक, कॅरियर काउंसलिंग प्रभारी श्रीमती प्रीतिलता गुप्ता एवं श्रीमती रूपाली रावत सहित शिक्षकगण श्री सोमेश पटैरिया, श्री प्रदीप सैनी एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कॅरियर एवं रोजगार से संबंधित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त की तथा अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#JansamparkMP
#tikamgarh