बैतूल नगर: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, आधी रात युवक पर 5 लोगों ने किया हमला, मारपीट में घायल युवक अस्पताल में भर्ती
बैतूल जिले के खेड़ी सांवलीगढ़ में मामूली विवाद ने देर रात हिंसक रूप ले लिया। ढीमर मोहल्ले में हुए इस विवाद में चार से पांच लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान कल्लू प्रजापति, पिता देवीराम प्रजापति, निवासी खेड़ी सांवलीगढ़ के रूप में हुई है। घटना रात करीब 12 बजकर 30 मिनट के आसपास की बता