विजयीपुर: विजयीपुर थाना पुलिस ने 125 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
विजयीपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुटिया घाट के पास कार्रवाई करते हुए 125 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान विजयीपुर थाना क्षेत्र के लाल बेलवा निवासी छोटेलाल मंडल और मूल रूप से मोतिहारी जिले के कोटवा थाना क्षेत्र के जगिराहा कुटी निवासी जितेंद्र नट क