विदिशा नगर: शुक्रवार को जतरापुरा pm आवास की मल्टी निवासी 27 युवक ने लगाई फांसी,शुक्रवार शाम जिलाअस्पताल मे कराया PM,
कोतवाली थाना क्षेत्र के जतारापुरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाई गई मल्टी में रहने वाले 27 वर्षीय युवक राहुल अहिरवार द्वारा अज्ञात कारण के चलते घर में फांसी लगा ली। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित किया। वहीं शाम को पीएम कराकर शव परिजनों को सौपा। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है।