चांडिल थाना क्षेत्र के चांडिल-कांड्रा मार्ग स्थित कटिया गांव के पास रविवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. चांडिल से कांड्रा की ओर जा रहा एक टिप ट्रेलर अनियंत्रित होकर मुन्ना सिंह के घर में जा घुसा. घटना के समय घर के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया. हालांकि ट्रेलर चालक को हल्की चोटें आईं. दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया.घटना की