अमरिया: बलिदान दिवस पर पौधरोपण: अमरिया ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह ने लोगों से पेड़ों की सुरक्षा की अपील की
अमरिया क्षेत्र के चठिया नियाज अहमद गांव में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत बड़े पैमाने पर पौधरोपण मंगलवार को 11 बजे किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह ने पौधे लगाकर लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।