हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चल रहे ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत हरिद्वार पुलिस ने तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का 12 घंटे के भीतर खुलासा किया है। श्यामपुर पुलिस ने पौड़ी गढ़वाल निवासी दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी "AGHORA" नाम से यूट्यूब चैनल चलाकर लोगों को झांसे में लेते थे। सोनीपत निवासी विनोद कुमार से कथित पूजा के नाम पर ₹4.60 लाख ठगी के मामले में पुलिस ने ₹4.55 लाख नकद, आईफोन, एंडेवर कार और तंत्र-मंत्र में इस्तेमाल सामग्री बरामद की है।