सिवनी मालवा: प्राचीन गणेश मंदिर समिति के सदस्य पहुंचे एसडीएम कार्यालय, अतिक्रमण को लेकर सौंपा ज्ञापन
सिवनी मालवा में स्थित प्राचीन गणेश शिव मंदिर की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर मंदिर समिति के सदस्यों ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। दोपहर लगभग 12 बजे एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मंदिर समिति के सदस्यों ने अनुविभागीय अधिकारी विजय राय को मंदिर परिसर के अतिक्रमण को तुरंत हटाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। वही बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य के लिए विधायक निधि और