सदर: मुरमुरे की आड़ में एक करोड़ का डोडा पोस्त, 617 किलो मादक पदार्थ के साथ तस्कर को किया गया गिरफ्तार
Sadar, Lucknow | Aug 20, 2026 एएनटीएफ सब यूनिट गौतमबुद्ध नगर और एएनटीएफ थाना सहारनपुर की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 617.700 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा निवासी अहमद के रूप में हुई है।