आगर: सुसनेर विधायक बापू ने ढाबे पर खुद बनाया भोजन, अनोखा अंदाज का वीडियो वायरल
सोमवार को सुबह 11 बजे से ही सुसनेर के कांगेस के विधायक भेरोसिंह परिहार बापू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे वे डग रोड स्थित ढाबे पर खुद अपने हाथों से चूल्हे-चौके पर भोजन बनाते हुए दिखाई दे रहे है। उनका यह सादगी भरा रूप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आम जनता इस जनप्रिय नेता के इस अनूठे और जमीन से जुड़े अंदाज की सराहना कर रही है।