मंदिर चोर गिरोह का पर्दाफाश: 5 वारदातों का खुलासा, 3 खरीददारों समेत 8 गिरफ्तार
सतना। उचेहरा पुलिस ने गोबरावकला स्थित सिद्धेश्वरनाथ मंदिर, खेरदाई मंदिर (उरदनी), राजाबाबा मंदिर (परसमनिया) और नरहठी मंदिर समेत पांच देवस्थानों में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए 8 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों में अमित कोल, अतुल साकेत, प्रीतम कोल, विनय साकेत और योगेंद्र उर्फ ओम साकेत शामिल हैं। वहीं चोरी का सामान खरीदने के आरोप में राजेश ताम्रकार, विजय ताम्रकार और कैलाश ताम्रकार को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 9 पीतल के घंटे, एक कलश, सिक्के सहित लगभग 38 हजार रुपये मूल्य का चोरी का सामान बरामद किया है। पूछताछ में आरोपितों ने पांच मंदिरों में चोरी की वारदातें कबूल की हैं। सभी आरोपितों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में मंदिरों में हो रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी