बेगूसराय में पिछले 24 घंटे में कुल 19 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपराधियों की गिरफ्तारी, वारंटी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है.