बेगूसराय: भगवानपुर थाना क्षेत्र में 05 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
भगवानपुर थाना क्षेत्र में 05 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बेगूसराय जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है.