विकास खण्ड चित्तौरा, तजवापुर, हुज़ूरपुर एवं नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत् 200 बच्चों को ऐतिहासिक स्मारक धरोहर चित्तौरा महाराजा सुहेलदेव स्मारक/झील का भ्रमण कराया गया। गेन्दघर परिसर से DIOS सर्वदा नन्द, BSA आशीष कुमार सिंह एवं वित्त एवं लेखाधिकारी वीरेश कुमार वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर बस को रवाना किया जगया।