चित्तौड़गढ़: आंवलहेडा के राबाउमावि भवन की छत का प्लास्टर उखड़ा, निकले सरिये, ढाई सौ बच्चों की सुरक्षा खतरे में
आंवलहेडा स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के बच्चों की सुरक्षा खतरा में है. स्कूल में लगभग ढाई सौ बच्चे अध्यनरत है लेकिन हर समय अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं क्योंकि एक से 12 वी कक्षा तक संचालित स्कूल भवन जर्जर हाल में है. बरामदे सहित कई कमरों की छत से प्लास्टर उखड़ने के साथ सरिया निकल आए. कुछ कमरों में सीलन से दीवारे कमजोर होने के साथ....