पचरुखी: पचरुखी में फाइलेरिया से बचाव को लेकर बीडीओ ने की बैठक
पचरूखी बीडीओ वैभव शुक्ला ने शुक्रवार की दोपहर दो बजे प्रखंड सभागार में बैठक कर 10 फरवरी से शुरू होने वाले फाइलेरिया सर्वजन दवा सेवन को लेकर चर्चा की। बीडीओ ने बताया कि 10 से 25 फरवरी तक सभी लोगों को दवा खिलानी है। हालांकि दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिला एवं गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को यह दवा नहीं खिलाई जाएगी।