पचरुखी: पचरुखी थाना पुलिस ने डीजे जब्त किया, संचालकों पर कार्रवाई जारी
पचरुखी पुलिस ने शनिवार की सुबह आठ बजे डीजे के कई बॉक्स को जप्त कर लिए। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद डीजे संचालकों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि सरस्वती पूजा और विसर्जन के दौरान डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित है। लिहाजा पूजा और विसर्जन के दौरान कहीं भी डीजे बजाने पर कार्रवाई की जाएगी।