पचरुखी: सहलौर मध्य विद्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षिका को विदाई समारोह आयोजित
मध्य विद्यालय सहलौर में शुक्रवार को तीन बजे दिन में एक समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत शिक्षिका श्रीमती रंजना को विदाई दी गई। श्रीमती रंजना के उद्बोधन से शिक्षक छात्र छात्रा भाव विह्वल हो गए। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा सेवानिवृत शिक्षिका को भेंट स्वरूप वस्त्र आदि भी दिए गए।