पचरुखी: आलापुर के पास अपराधियों ने कट्टे का भय दिखाकर बाइक, मोबाइल और नकदी लूटी, मामला दर्ज
आलापुर गांव स्थित फ्लावर मिल के समीप कट्टे का भय दिखाकर अज्ञात अपराधियों ने गुरुवार के संध्या 6:00 बजे एक टेंट संचालक से बाइक, मोबाइल और छः हजार रुपए छीन लिए। गम्हरिया निवासी पीड़ित विशाल कुमार ने बताया कि गुरुवार के दिन हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपिया गांव से टेंट सट्टा का पैसा लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।