प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा
............................................…..
ग्राम पंचायत पचौड़ी एवं सकरौल में आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ, प्राप्त आवेदनों का किया गया निष्पादन
बिहारशरीफ, नालंदा | दिनांक: 21 अक्टूबर 2026 ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रखंड कार्यालय, बिहारशरीफ के अंतर्गत ग्राम पंचायत राज पचौड़ी एवं ग्राम पंचायत राज सकरौल में विभिन्न विभागों की सहभागिता से सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई गईं तथा प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई।
*ग्राम पंचायत राज पचौड़ी में 19 आवेदनों का निष्पादन*
ग्राम पंचायत राज पचौड़ी में आयोजित सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 22 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 19 आवेदनों का निष्पादन किया गया, जबकि 3 आवेदन लंबित रहे। लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
शिविर में ग्रामीण विकास विभाग- 6 मनरेगा- 4 कृषि विभाग- 3, सामाजिक सुरक्षा विभाग -4 एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान- 5 सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक पहल की गई।
*ग्राम पंचायत राज सकरौल में सभी 19 आवेदनों का निष्पादन*
ग्राम पंचायत राज सकरौल में आयोजित सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 19 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें सभी 19 आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया।
शिविर में ग्रामीण विकास विभाग के 2, मनरेगा के 2, कृषि विभाग के 7, सामाजिक सुरक्षा विभाग के 2, पंचायती राज विभाग के 4 तथा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के 2 आवेदन प्राप्त हुए। संबंधित विभागों द्वारा सभी आवेदनों का निष्पादन किया गया।
*ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर सेवाएं उपलब्ध कराने की पहल*
सहयोग शिविरों के आयोजन से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित कार्यों के लिए सुलभ मंच उपलब्ध हो रहा है। इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाना तथा लंबित आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन करना है।
जिला प्रशासन, नालंदा द्वारा आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Nalanda, Bihar | Oct 21, 2026