हिण्डौन: हिंडौन सिटी में गैस चूल्हे पर आग लगने से महिला झुलसी, अस्पताल में भर्ती
हिंडौन सिटी की जाटव बस्ती में गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय दौरा पड़ने से 28 वर्षीय कल्पना जाटव आग की चपेट में आ गईं। परिजनों ने समय रहते आग बुझाई और कल्पना को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।