रूपवास: रुदावल में हनुमान मंदिर के पास चोरों का आतंक, भूरा कटारा की दुकान को बनाया निशाना
भरतपुर। रुदावल कस्बे में हनुमान मंदिर के पास चोरों का आतंक बढ़ रहा है। रविवार रात चोरों ने भूरा कटारा की दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और नकदी व सामान चोरी कर ले गए। सुबह दुकान खोलने पर वारदात का पता चला। लगातार हो रही चोरियों से व्यापारियों में दहशत है।