मुरैना नगर: विक्रम नगर में पड़ोसी युवक से परेशान किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पिता ने पड़ोसी पर लगाए आरोप
सिविल लाइन थाना क्षेत्र की विक्रम नगर में किशोरी ने पड़ोसी युवक से परेशान होकर घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली, इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मृत किशोरी का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। वही किशोरी के पिता ने पुलिस के सामने पड़ोसी पर आरोप लगाते हुए बताया के उनकी बेटी ने पड़ोसी से परेशान होकर आत्महत्या की है।