महनार: महनार नगर परिषद क्षेत्र में GIS मैपिंग का कार्य शुरू, प्रत्येक भवन व प्लॉट को मिलेगा नंबर
महनार नगर परिषद क्षेत्र में जीआइएस मैपिंग का कार्य शुक्रवार से प्रारंभ हो गया. यह कार्य वार्ड संख्या 15 से शुरू की गयी. इस संबंध में शनिवार को दिन के करीब 3 बजे दी जानकारी में नगर परिषद के सभापति रमेश कुमार राय ने बताया कि सीइ इंफो सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा जीआइएस मैपिंग का कार्य किया जायेगा. कंपनी के कर्मचारी घर-घर जाकर मैपिंग कार्य करेंगे।