महनार: पत्नी की हत्या कर शव गायब करने के मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा
महनार थाना क्षेत्र के लावापुर महनार से पुलिस ने पत्नी की हत्या कर गायब करने के मामले में पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इस संबंध में अब्दुल्ला चौक ओपी प्रभारी चंद्र भूषण सिन्हा ने शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे बताया कि अब्दुल्ला चौक ओपी क्षेत्र के हरगोविन्दपुर निवासी स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह की पत्नी प्रमिला देवी ने 28 वर्षिय पुत्री की हत्या का आरोप लगाया।