महनार: लावापुर नारायण में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में हुई खूनी झड़प, दो महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल
महनार थाना क्षेत्र के लावापुर नारायण गांव में दो पक्षो के बीच हुई खूनी झड़प में दो महिला समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना में घायल सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया गया जंहा से तीन लोगों को हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।बताया गया कि बच्चों के बीच विवाद हुई जिसके बाद दो पक्ष आपस मे उलझ गए औऱ मारपीट हुई।