महनार: जिलाधिकारी ने महनार में बाढ़ पूर्व तैयारियों का किया निरीक्षण, दिए कई आवश्यक निर्देश
वैशाली जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने बुधवार को दिन के करीब 3 बजे महनार पहुंची।इस दौरान उन्होंने ने बाढ़ पूर्व तैयारियों का व्यापक निरीक्षण किया। बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल द्वारा किए जा रहे बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा करते हुए महनार के, हसनपुर बॉर्डर, तीरमुहान तथा फतेहपुर कमाली जैसे संवेदनशील स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।