महनार: लावापुर महनार पंचायत के वार्ड 13 में ताड़ का फल काटने को लेकर हुआ विवाद, एक व्यक्ति जख्मी
महनार थाना क्षेत्र के लावापुर महनार पंचायत के वार्ड संख्या 13 में शुक्रवार को ताड़ का फल काटने को लेकर हुई विवाद में एक व्यक्ति को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया।मारपीट की घटना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने घायल व्यक्ति को शुक्रवार को दिन के करीब 3 बजे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया।