मड़ावरा: मड़ावरा की नवीन गल्ला मंडी के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक चालक घायल हुआ
कस्वा मड़ावरा की नवीन गल्ला मंडी के पास शुक्रवार को दोपहर 3 बजे एक बाइक में तेज रफ्तार कार टकरा गई जिससे बाइक चालक घायल हो गया। इसके बाद घायल बाइक चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया।जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल बाइक चालक की हालत गंभीर पाये जाने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।