कोईलवर: कोईलवर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग शिविर ने स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
शेखर डिजिटल कोईलवर के तत्वावधान में 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को कोईलवर में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नगरवासियों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन सीएससी संचालक शशि शेखर चौधरी ने किया। कार्यक्रम रविवार सुबह 10:00 तक चला।