आबू रोड: आबूरोड के न्यू टाउन के पास तेज रफ्तार ईको गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मजदूरी कर लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
आबूरोड सदर थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार ईको गाड़ी की लापरवाही से हुआ बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार,बाइक सवार युवक मजदूरी कर देर रात अपने घर लौट रहा था।इसी दौरान गणका न्यू टाउन के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ईको गाड़ी ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।