रायबरेली: हरचंदपुर थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना का लाइव वीडियो आया सामने, घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
28 नवंबर दोपहर 12:10 के आसपास बृहस्पतिवार को लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रही एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो के द्वारा, होटल के सामने खड़े हुए दो अन्य चार पहिया वाहनों को टक्कर मारते हुए, आगे निकल गई। जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। और पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हादसे में तीन चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ चार लोग घायल हुए हैं।