रायबरेली: ढकिया चौराहे के पास ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत, पिता-पुत्र घायल, जिला अस्पताल में भर्ती, इलाज के दौरान एक की मौत
गुरबख्शगंज थानाक्षेत्र के अंतर्गत,ढकिया चौराहे के पास,गुरुवार को सड़क हादसा हो गया,जिसमें ई-रिक्शा की टक्कर से,बाइक सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको,इलाज के लिए,सीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया।यहां इलाज के दौरान शैलेंद्र उम्र 28 वर्ष की मौत हो गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर,पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और आगे की जांच पड़ताल में जुड़ गई।