रायबरेली: अहमदपुर किलौली में तेज रफ़्तार पिकअप और डीसीएम के बीच हुई जोरदार टक्कर, एक की मौत और चार घायल
28नवंबर2024 समय 6:10 पर गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अहमदपुर किलौली के पास तेज रफ्तार डीसीएम और पिकअप में हुई जोरदार टक्कर जोरदार टक्कर लगने से मनोज,राजेश,सोनू,अनिकेत,नितिन घायल हुए।जिसमें उपचार के दौरान मनोज की जिला अस्पताल में मौत हो गई ।जिला अस्पताल में तैनात डॉ संतोष सिंह ने युवक को मृत घोषित किया।शव को कब्जे मे लिया गया।