रायबरेली: हरचंदपुर कस्बे के समीप एक निजी होटल के सामने तेज रफ्तार स्कार्पियो ने दो गाड़ियों को मारी टक्कर, चार लोग हुए घायल
हरचंदपुर थानाक्षेत्र के कस्बे के समीप,गुरुवार को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने,दो गाड़ियों में जोरदार टक्कर मार दिया।जिसमें से चार लोग घायल हुए हैं।वहीं टक्कर इतनी भयानक थी तीनों गाड़ियां छतिग्रस्त हो गई है।घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने गाड़ियों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घायलों को लोगों की मदद से,जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।