अरवल जिले के अहियापुर लाख के निकट नहर में एक अज्ञात शव पानी पर तैरता हुआ मिला। ग्रामीणों ने शव देखते ही पुलिस को सूचना दी। स्थानीय थाने की टीम ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा किया। प्रारंभिक जांच में शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है। कारणों की जांच जारी है।