स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर गूंजा स्वच्छता का संदेश: लक्ष्मीबाई समाधि से फ्लैग पॉइंट तक बनी ऐतिहासिक मानव श्रृंखला...
ग्वालियर में स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले देशभक्ति और स्वच्छता का अद्वितीय मेल देखने को मिला। ‘स्वच्छ ग्वालियर अभियान’ के तत्वावधान में हजारों छात्र-छात्राओं ने महारानी लक्ष्मीबाई की समाधि से लेकर फ्लैग प्वॉइंट तक विशाल मानव श्रृंखला बनाकर शहर को स्वच्छता और जिम्मेदारी का संदेश दिया। शहर की तमाम शैक्षणिक, सामाजिक, व्यापारिक और प्रशासनिक संस्थाओं ने एकजुट होकर स्वच्छ, सुंदर और जागरूक ग्वालियर के निर्माण का संकल्प लिया। ‘बेटी है तो कल है’ की संयोजक डॉ. वंदना भूपेंद्र प्रेमी ने इस मौके पर इंदौर की तर्ज पर ग्वालियर को स्वच्छता में अव्वल बनाने की प्रेरणा दी। ठाठीपुर शासकीय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि इस अभियान में विभिन्न स्कूलों के हजारों विद्यार्थियों की भागीदारी रही।