हाथरस: हाथरस जंक्शन थाना पुलिस ने गांव धौलपुर फ्लाईओवर के पास से फरार 25 हजार का गैंगस्टर इनामी मुजरिम को किया गिरफ्तार
हाथरस पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे वंचित पकड़ो अभियान के तहत आज दिन मंगलवार को हाथरस जंक्शन थाना पुलिस ने गांव धौलपुर फ्लाईओवर के पास से चेकिंग के दौरान आतंक का पर्याय बन चुका गैंगस्टर के मामले में फरार ₹25 हजार का इनामी बदमाश बजीरा को गिरफ्तार किया है! यह बदमाश पहले भी आपराधिक मामलों में कई बार जेल जा चुका है!