हाथरस: एसपी ने पुलिस लाइन में पुलिस परिवार के साथ विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना व भजन कीर्तन कर मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव
हाथरस पुलिस अधीक्षक ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर पुलिस लाइन में पुलिस परिवार के साथ विधि विधान के साथ पूजा अर्चना एवं भजन-कीर्तन करते हुए श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का त्यौहार मनाया। कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर रामप्रवेश राय, प्रतिसार निरीक्षक राजकुमार सिंह व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं उनके परिवारीजन उपस्थित रहे।