कटघोरा: नकली पनीर पर बड़ा एक्शन! कोरबा में खाद्य विभाग ने की ताबड़तोड़ जांच, डेयरियों में मचा हड़कंप
प्रदेशभर में नकली यानी एनालॉग पनीर के खरीद-फरोख्त और भंडारण पर प्रतिबंध के बाद अब कोरबा में भी खाद्य सुरक्षा विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है।खाद्य आयुक्त दीपक अग्रवाल के निर्देश पर रविवार दोपहर तीन बजे से खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास भगत और संघर्ष मिश्रा की टीम ने जिले में सघन जांच अभियान चलाया।