नवाबगंज: मुख्यमंत्री आगमन से पहले एसपी ने सुरक्षा की जांच की, पद्मश्री रामसरन वर्मा के दौलतपुर फार्म हाउस पर लिया जायजा
बाराबंकी के दौलतपुर गांव में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का एसपी ने जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने पद्मश्री रामसरन वर्मा के फार्म हाउस,कार्यक्रम स्थल, प्रवेश द्वार और हेलीपैड सहित विभिन्न स्थानों का शुक्रवार करीब साढ़े आठ बजे निरीक्षण किया।