नवाबगंज: बाराबंकी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन, तैयारियां पूर्ण, प्रशासन अलर्ट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बाराबंकी पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर सभी तैयारियां शुक्रवार करीब 6 बजे पूरी कर ली गई हैं।मुख्यमंत्री जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर में आयोजित किसान पाठशाला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।शुक्रवार करीब 11 बजे मुख्यमंत्री पद्म श्री किसान रामशरण वर्मा के फार्म का भ्रमण करेंगे।